WEATHER

अगले 48 घंटे धूलभरी आंधी के साथ होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

The India Top Desk: बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। लेकिन, अब लोग राहत की सांस ले सकेंगे। शुक्रवार को गया और औरंगाबाद में हीट वेव के हालत रहें। इस दिन गया और औरंगाबाद में इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी रही। गया का तापमान 44.1 डिग्री व औरंगाबाद का 44.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग की मानें तो बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा को छोड़कर बिहार के अन्य 31 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल और 1 मई को 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। आंधी-पानी के बाद राज्यभर के पारा में दो से तीन डिग्री कमी आने की संभावना है।

शुक्रवार की बात करें तो बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, और नवादा में भी लू की स्थिति रही। बिहार के छह जिलों में तापमान 40 या उससे पार होने के कारण दिन भी लोग परेशान रहे। रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा। पटना सहित अन्य शहरों में जहां पारा में कमी आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button