Uncategorized

अटल जी के विचारों और आदर्शों से भटक गयी है मोदी-शाह की भाजपा: नीरज कुमार…

PATNA : जदयू के मुख्यप्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी-शाह की भाजपा में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है। अपने बयान में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जमकर तारीफ की और उससे वर्तमान भाजपा सरकार को नसीहत लेने की बात कही।

नीरज कुमार ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं तत्कालीन विपक्ष के नेता अटल बिहारी बाजपेयी, जिनका पूरा देश सम्मान करता है। उन्हें राजीव गांधी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व के लिए चुना था। अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र जाकर हिंदी में संबोधन दिया। जिसे आज देश स्मरण कर गौरवान्वित होता है। एक आज मोदी और शाह की भाजपा है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सुपुत्र राहुल गांधी की सदस्यता लोकतांत्रिक तरीके से छीन ली जाती है। यही फर्क है, अटल जी भाजपा और मोदी-शाह की भाजपा में।

यह भी पढ़े : बांका जिले का प्राकृतिक स्वरूप अदभुत: पशु पक्षियों के नाम से कई गाँव का नाम..

मोदी-शाह की भाजपा सरकार मदरसों को अनुदान देती है और उनके नेता कहते हैं कि मदरसा में आतंकी पैदा होते हैं। यह भाजपा का कैसा दोहरा चरित्र है? श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में पहली बार जब नीतीश कुमार जी कृषि मंत्री बने तो स्वामी सहजानंद जी के नाम पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में पुरस्कार की घोषणा की गई। आज की भाजपा स्वामी सहजानंद के नाम पर वोट की राजनीति तो करती है, लेकिन उनके नाम पर ना कोई पुरस्कार और ना ही न किसी योजना की शुरुआत की। जहां एक ओर अटल जी ने सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की, वहीं मोदी-शाह की भाजपा ने आज कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति बंद कर उन्हें शिक्षा से दूर रखने काम किया। मोदी-शाह की जोड़ी ने आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को किसी भी तरह छात्रवृत्ति नहीं दिया ।

मुगलों के बनाए हुए लाल किले पर प्रधानमंत्री तिरंगा तो फहराते हैं लेकिन सिलेबस से मुग़लों को हटाने की साजिश करते हैं। अजीब दोहरा चरित्र है। भाजपा पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार राम नवमी पर हुई हिंसा से जुड़े सभी उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रही है वो चाहे जिस भी धर्म के हों।भाजपा की तरह सिर्फ एकतरफ़ा झूठ और अफवाह फैलाना जदयू का काम नहीं है। आज की भाजपा अटल जी के विचारों और आदर्शों से भटक गयी है।

Related Articles

Back to top button