
The India Top Desk: फोर्ब्स ने बुधवार को साल 2022 में दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों की लिस्ट जारी की। इसमें टेस्ला (Tesla) के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) पहले और अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दूसरे स्थान पर हैं। मस्क के प्रॉपर्टी की बात करें तो यह 16.59 लाख करोड़ रूपये है। वहीं जेफ बेजोस के पास 12.95 लाख करोड़ रूपये की संपत्ति है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत में पहले नंबर पर हैं। अंबानी 10वें स्थान पर और गौतम अदाणी (Gautam Adani)11वें स्थान पर हैं।

भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़ी
फोर्ब्स के अनुसार गौतम अदाणी (Gautam Adani) के पास 6.50 लाख करोड़ रूपये की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत अरबपतियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की बात करें तो इसकी संख्या 140 थी। इस वर्ष यह बढ़कर 166 हो गयी है। इन लोगों की कुल संपत्ति 57.58 लाख करोड़ रूपये है।

तीसरे स्थान पर है यह शख्स
बर्नार्ड अरनॉल्ट लगभग 70 फैशन और कॉस्मेटिक्स ब्रांड्स, LVMH साम्राज्य की देखरेख करते हैं, जिसमें Louis Vuitton और सेफोरा (Sephora) भी शामिल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक़, अरनॉल्ट की नेट वर्थ 158 अकब डॉलर है। वे दुनिया के तीसरे सबसे आमिर व्यक्ति हैं।