इस वक्त राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। ऑल इंडिया कांगेस कमेटी के पर्यवेक्षक व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह को यूपी में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार तथा विधानसभा क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को देने कहा है। इसको लेकर संजीव कुमार सिंह उत्तरप्रदेश के कई जिलों फैजाबाद, कानपुर, बहराइच, गोण्डा व वाराणसी आदि जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कई जिलों का दौरा भी किया है। इस दौरान उन्होंने देखा कि उत्तर प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। लोग भूखे हैं। अस्पताल का बुरा हाल है। यूपी की जनता अब बदलाव चाहती है। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास का दावा खोखला है। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस उत्तरप्रदेश और 2024 में केंद्र में सरकार बनाएगी, तभी आम लोगों का भला होगा।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक व सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में जन जागरण अभियान भी चलाया। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने की बात कही। जनसंपर्क में लोगों ने बताया कि यूपी में योगी का गुंडाराज चल रहा है। महंगे राशन व महंगे तेल से जनता परेशान है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। सरकारी दफ्तर में घूसखोरी चरम पर है। यूपी में योगी के गुंडे हिंदू- मुस्लिम के नाम पर आतंक फैला रहे हैं। खासकर के बाह्मण वर्ग के लोगों को मारा जा रहा है। मुसलमानों और दलितों को मारा-पीटा जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में योगी फ़र्ज़ी दंगाइयों को लगाकर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति शूरू कर दी है। उत्तरप्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। वहीं संजीव कुमार सिंह जी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है।