jharkhand

नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क : इस वक़्त की खबर झारखंड के हजारीबाग जिले से प्रकाश में आ रही है। झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले स्थित दारू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की खबर है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है। शेष दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस दोनों फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है। पीड़िता की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। फिलहाल पीड़िता का इलाज हजारीबाग शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी हो कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा की घटना सम्बंधित जानकारी परिजनों को देने पर बलात्कार का वीडियो वह वायरल कर देंगे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोपलो गांव के निवासी आशीष महतो, दीपक कुमार व गुगलो उर्फ विनोद कुमार संलिप्त है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर दारू थाना में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी मनोज रतन चोथे द्वारा एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है।

पीड़िता ने पुलिस को बयान देते हुए कहा 18 सितंबर की सुबह वह अपनी तीन सहेलियों के साथ गांव से तक़रीबन 100 मीटर दूर तालाब के पास गई थी। इसी दौरान अचानक पांच युवक दो बाइक से आ गए। अपराधी तीनों को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। जिसमे दो लड़कियां भागने में सफल हो गईं और पीड़िता को अपराधियों ने जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। अगवा करने के बाद पांचों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button