Bihar

जिस महिला की मौत की थी चर्चा, 12 दिन बाद जिंदा लौटी; बोली- सत्संग के लिए हरियाणा चली गयी थी

आरा : 12 दिन से एक महिला की मौत होने की चर्चा थी। आरोप पति पर लग रहा था। वह महिला अचानक अपने घर पहुंच गई। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हडिया गांव की है। महिला किरण देवी, सुधीर कुमार की पत्नी है। महिला ने बताया कि वह विहंगम सत्संग में विश्वास रखती है। जिसे लेकर वह भिवानी (हरियाणा) आश्रम में चली गयी थी। वहां चार-पांच दिन रहने के बाद उन्हें दानापुर आश्रम में यह कह भेज दिया कि आश्रम में रहने के लिए परिजनों की मंजूरी जरूरी है। आश्रम के महिला कार्यकर्ता को उन्हें उनके घर पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गयी। वह 27 अगस्त को सुबह कुल्हड़िया अपने घर पहुंची।

महिला किरण देवी ने बताया कि घर वाले और किसी और से सम्पर्क नहींं हो उसके लिए कुल्हड़िया छोड़ते ही मोबाइल फोन से सिम निकाल कर तोड़ दी और उसे रास्ते मे फेक दिया था। जिस कारण परिजन व पुलिस ट्रेस नहींं कर पायी।

स्थानीय कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया में 16 अगस्त को एक महिला बिना घर मे किसी को बताये निकल गयी थी। घर से निकली महिला की खोज के लिए पति सुधीर कुमार ने आसपास व रिश्तेदारों के घर तलाश किया। लेकिन महिला का कोई पता नहींं चला। जब सुधीर अपनी पत्नी किरण देवी को खोजते हुये अजीमाबाद थाना के बागा गांव में ससुराल पह़ुंचे थे, तो लापता पत्नी की बहन मंजू ने हत्या का आरोप लगा दिया। इसे लेकर कोईलवर थाना में आवेदन भी दिया था। हालांकि, इससे पहले सुधीर कुमार अपनी पत्नी के लापता होने पर कोईलवर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

जिसे लेकर कोईलवर थाना में कांड संख्या 406/21 दर्ज कर महिला की बरामदगी के लिए मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। लेकिन लापता महिला का कोई पता नहींं चल रहा था। इधर ढाई साल की बच्ची को छोड़ महिला के अचानक लापता हो जाने के कारण बच्ची समेत सभी परेशान थे। आसपास के लोग भी कई तरह के कयास लगा रहे थे। मालूम हो कि सुधीर की शादी किरण से नौ साल पहले हुई थी। लेकिन सत्संग व रामपाल को गुरु मानने व विश्वास रखने के कारण दोनो के रिश्ते में अक्सर विवाद उत्तपन्न होता रहता है। जबकि सुधीर किरण को ये सब छोड़ गृहस्थ संभालने की बात कहता है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण अब तक पांच बार स्थानीय स्तर पर समझौता हो चुका है। 27 अगस्त की सुबह घर से लापता महिला किरण देवी अचानक घर पहुंचने पर परिजन कोईलवर थाना पहुंचे।

Related Articles

Back to top button