
The India Top Desk: बिहार में बीते 4-5 दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ था। लेकिन कल यानी शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव है। वहीं उत्तर बिहार की बात करें तो यहां मौसम सामान्य बना हुआ है। पछुआ के प्रवाह से शनिवार को बिहार के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार दर्ज किया गया। पटना में भी भीषण गर्मी और लू की स्थिति रही। यहां अधिकतम पारा में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद पटना का तापमान 41.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं गया में अधिकतम पारा 41.6 डिग्री रहा।
42.8 डिग्री तापमान के साथ बक्सर जिला राज्य भर में सबसे गर्म रहा।
वहीं भागलपुर में 40 डिग्री,
सारण में 40.6 डिग्री,
रोहतास में 41.2 डिग्री,
जमुई में 41.6 डिग्री,
भोजपुर में 41 डिग्री,
वैशाली में 40 डिग्री,
औरंगाबाद में 41.7 डिग्री,
बांका में 41.1 डिग्री,
नवादा में 41.5 डिग्री,
नालंदा में 41 डिग्री,
सीवान में 41.6 डिग्री अधिकतम पारा रहा।
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण बिहार में पछुआ का प्रभाव फिर से बढ़ गया है, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी झेलना पड़ रहा है। अगले दो-तीन दिनों तक स्थिति समान्य रहने वाली है।
इन जिलों में 26 और 27 को लू का अलर्ट जारी किया गया है।
पटना,
बक्सर,
कैमूर,
रोहतास,
भोजपुर,
अरवल,
जहानाबाद,
नालंदा,
गया,
नवादा,
औरंगाबाद,
शेखपुरा,
लखीसराय,
मुंगेर,
बेगूसराय,
खगड़िया,
जमुई,
बांका,
भागलपुर।