
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज पहली बरसी है। इस मौके पर रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा नेता चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, और कई अन्य नेताओं को इस कार्यक्रम में न्योता दिया है।
इस मौके पर रामविलास पासवान के भाई और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस उनके आवास पर पहुंचे हैं। आपको बता दें कि लोजपा में 2 गुट होने के बाद से चाचा-भतीजा के बीच काफी तकरार आ गई है। इतना ही नहीं पशुपति पारस ने चिराग पासवान का कई पद छीनकर उन्हें पार्टी से किनारा कर दिया था। इसके बाद पशुपति पारस का रामविलास पासवान की बरसी पर आना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा था।
तेजस्वी यादव भी शिरकत करेंगे
आपको बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव भी रामविलास पासवान की जयंती पर शिरकत करेंगे। इस बात को खुद लालू प्रसाद यादव ने साफ़ किया है। इसके अलावा चिराग के आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की भी आने की संभावना है। कुछ ही समय में यह पता चल जाएगा कि किन नेताओं ने रामविलास पासवान की बरसी में हिस्सा लिया और किन नेताओं ने इस बरसी पर भी राजनीतिक दुश्मनी दिखाई।