Bihar

बेगुसराय में हुआ हादसा, पानी के गड्ढे में पलटी बोलेरो, स्कूली बच्चों की हालत गंभीर


THE INDIA TOP सेंट्रल डेस्क : बिहार से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है | बिहार के बेगूसराय जिले में स्कूली बच्चों से भरी एक बुलेरो गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में पलट गयी | इस हादसे से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है | बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक दर्ज़न बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं | आपको बता दें की ग्रामीणों की मदद से उस बोलेरो में फ़से सभी बच्चों को रेस्क्यू किया गया था | इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं | इसमें से 7 बच्चो की हालत गंभीर बताई जका रही है | अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने साथ ले गए |

घटना बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड के सूरजपुरा की है | बताय जा रहा है की सभी बच्चे ग्लोवल स्कूल संजात के थे | ग्रामीणों ने बताया की सभी बच्चे बोलेरो में सवार स्कूल जा रहे थे | तभी अनियंत्रित हो कर गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी |
पूरी घटना में यह अच्छी बात है कि कोई भी बच्चा हताहत नहीं हुआ | सभी बच्चे बिशनपुर, सैरपुरा संजात, और अकहा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं | घटना के बाद ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा ताल गया |

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भगवानपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से ये हादसा हुआ है | बताया जा रहा है कि घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया | घायल बच्चों की पहचान विजय महतो के पुत्र आयुष कुमार, रामबाबू महतो के पुत्र किशन कुमार, संदीप कुमार की पुत्री कोमल ,कृष्णा, रामबाबू महतो के पुत्र ऋषि कुमार, पूजा महतो के पुत्र बिट्टू कुमार, राजीव महतो के पुत्र आदर्श कुमार,अमर कुमार की पुत्री रिचा दर्पण, वैष्णवी, संतोष साह के पुत्र मनीष कुमार और विजय महतो के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है |

Related Articles

Back to top button