Bihar

तेजस्वी का नीतीश और बीजेपी पर हमला, बिहार सरकार को बताया तालिबानी सरकार…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार में इन दिनों तालिबान को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा प्रहार किया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को तेजस्वी यादव ने तालिबानियों की सरकार बताया है। उन्होंने नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी टिप्पणी की है।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान टिप्पणी की कि बिहार में तालिबानियों की सरकार चल रही है। उन्होंने यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर पत्रकारों को दिया। साथ ही तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के विवादित बयान का भी समर्थन किया है।

जगदानंद सिंह ने आरएसएस को तालिबानी बताकर सही किया -तेजस्वी यादव

दरसल राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि आरएसएस को तालिबान के आतंकियों से तुलना कर दिया था, जिसके बाद बीजेपी की ओर से उनकी खूब निंदा हुई थी। अब तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के विवादित बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जगदानंद सिंह ने आरएसएस को आतंकी बताकर बिल्कुल सही किया था। जहां बीजेपी की सरकार है, वहां समझिये कि सरकार ही तालिबानी चल रही है। और जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां संघी तालिबानी चल रही है।”

जगदानंद सिंह के विवादित बयान पर बीजेपी आग बाबूला हो गई थी। इसी बीच बीजेपी के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने जगदानंद सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दे दी थी। ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने जगदानंद सिंह पर हमला करते हुए कहा कि जगदा बाबू जलील होकर भी थेथरई कर रहे हैं। इन्हें तो ढकनी भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button