इस समय राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुराने जमाने में प्रजा का हाल जानने वेश बदलकर राजा अपने क्षेत्र में निकलते थे। कुछ ऐसा ही शनिवार को हुआ। राज्य के मुखिया नीतीश कुमार बिना किसी सुरक्षा के एक अणे मार्ग स्थित आवास से निकले। वे इनकम टैक्स चौराहा होते हुए लौट गए। इस दौरान उन्होंने सचिवालय में बन रहे जनता दरबार स्थल का मुआयना किया। इससे उम्मीद की जा रही है कि जनता दरबार शीघ्र शुरू होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बीते दिनों अपनी आंखों की सर्जरी करवाकर दिल्ली से पटना लौटे हैं। यहां आने के बाद आज वे सचिवालय पहुंंचे। थोड़ी देर वहां का जायजा लेने के बाद अपने आवास लौट गए। मुख्यमंत्री आवास के पास ही 4 केजी में जनता दरबार के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान न तो उनके साथ सेक्युरिटी थी और न अधिकारियों का काफिला।
Related Articles
Check Also
Close