
बिहार में गर्मी और प्रचंड होगी। उमस वाली गर्मी से मानसून आने तक बिहार के लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश के बाद भी पारा 42 डिग्री के पार हो गया है। पूर्वानुमान है कि मानसून आने तक बिहार का पारा 44 डिग्री के पार हो जाएगा। राज्य में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री डेहरी में रिकॉर्ड किया गया है।
आने वाले 48 घंटे में पारा 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। हालांकि मानसून की दस्तक जिस तरह से हो रही है, इससे अनुमान है कि बिहार में समय से पहले एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य खाड़ी के शेष हिस्सों में तेजी आगे बढ़ रहा है
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है। इसकी रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटे की है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उसके आस पास के क्षेत्रों में बना हुआ है। एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा इसी चक्रवाती परिसंचरण के क्षेत्र से नागालैंड तक बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजर रही है।
इन मौसमी कारकों के प्रभाव से बारिश का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर तथा उत्तर पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर गरज एवं बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान हवा की गति भी 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली है
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद भी पारा 42 डिग्री के पार हो गया है। 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर मध्य, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद भी राज्य के तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में राज्य के सवार्धिक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
मौजूदा समय में राज्य का तापमान 42.8 डिग्री है। हालांकि 48 घंटे तक प्रचंड गर्मी के बाद तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है। हालांकि मानसून आने तक गर्मी में कोई खास है कमी नहीं होने वाली है। गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। पटना से लेकर राज्य के अन्य जिलों में कड़ी धूप के साथ प्रचंड गर्मी होगी