Bihar

बिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाने माने सदानंद सिंह का आज निधन हो गया है। सदानंद सिंह की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट भी किया है। जिससे आम जनता को इस दुखी खबर की सुचना मिल सके।

सदानंद सिंह 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे है। और आपको बता दें की वह 1990 से 1993 तक जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के अध्यक्ष भी रहे है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे चुके थे। वह करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर डटे रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। सदानंद भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़े जिसमें से 9 बार जीत हासिल क्र काफी लोगों का दिल जीत चुके थे। सदानंद सिंह के नाम सबसे ज्यादा बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2015 में वह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी सीट बचाने में लगातार सफल रहे थे।

सदानंद सिंह के निधन की खबर आने के साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह जी के निधन पर मंत्री संतोष मांझी ने जताया शोक, HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने जताया शोक और मांझी ने कहा की सदानंद बाबू की कमी हमेशा खलेगी।

Related Articles

Back to top button