
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज पटना आएंगे। संघ प्रमुख पटना में कुछ घंटे ही बिताएंगे और इसके बाद झारखंड के लिए तुरंत रवाना हो जायेंगे। आपको बता दें की मोहन भागवत लगभग सात महीने के बाद पटना आ रहे है। बता दें की मोहन भागवत धनबाद में 10 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय बैठक में भाग लेने जा रहे है। मोहन भागवत की सभी बैठकें इंडोर रहेगी। लगभग 40 प्रदेश स्तरीय संघ पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
एकदिवसीय दौरे पर आज आ रहे पटना, संघ प्रमुख मोहन भागवत राजेंद्रनगर स्थित विजय निकेतन में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आ रहे है। बैठक के बाद कुछ समय के लिए विश्राम करेंगे, उसके बाद के बाद मोहन भागवत झारखंड के लिए निकल जायेंगे।
खास बात आपको बता दें की इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत इसी साल 2021 के फ़रवरी महीने में सात दिवसीय दौरे पर बिहार आये हुए थे। पटना के संघ कार्यालय विजय निकेतन में होने वाली कई बैठकों में मोहन भागवत हिस्सा लेने वाले है। बताया जा रहा है कि बिहार में संघ द्वारा चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी समक्ष कर सकते है। संघ द्वारा सुरक्षा, नियंत्रण एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम को आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना का नाम दे दिया गया है।
झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत सभी मंडलों और बस्तियों में 2024 तक संघ की योजना और कार्य को पहुंचाने पर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाले है। पहले दिन ही कार्यकारिणी और प्रचारकों के साथ और दूसरे दिन प्रांत के संगठन स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। अंतिम दिन रविवार को धनबाद शहर के बुदधिजीवियों को संबोधन करने की बात सूत्रों द्वारा कही जा रही है।
कोरोना काल को देखते हुए बैठक की तैयारियां की गयी है। यह बैठक प्रदेश स्तरीय है। बता दें की अन्य प्रदेशों में भी संघ प्रमुख इसी तरह कई और कितने बैठक कर चुके है। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि धनबाद में ही 2015 में एकल महाकुंभ का आयोजन किया गया था।