
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: मामला खगड़िया जिले के चौथम थाना की है जहां तेलौंछ गांव में एक चिकित्सक के घर में डकैती हुआ है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक के घर से 13 भरी सोने के गहने और 3 लाख रुपये कैश गायब कर दिया गया है। घर की महिला तीज व्रत की तैयारी में जुटी थी। इसी बीच लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट की।
सूत्रों के मुताबिक़ घर की सभी महिला तीज की पूजा कर रही थी। इसी बीच 8-9 की समूह में हथियार बंद लुटेरे घर में घुस आए। पहले लुटेरों ने सभी महिलाओं पर हमला कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया उसके बाद बन्दूक के सहारे घर से 13 भरी सोने के गहने और 3 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए।

दहसत में परिवारवाले
पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना के बाद परिवारवाले दहसत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।