Bihar

सरकारी स्कूल पहुंची RJD विधायक संगीता कुमारी, शिक्षक की लगाई क्लास, बच्चों के साथ खाना खाया

कैमूर में विधायक संगीता कुमारी ने बच्चों को पढ़ाया। मोहनिया थाने के बुनियादी विद्यालय चौरसिया में बच्चों को टेंस सिखाया। इस दौरान क्लास में टीचर को नहीं देखकर संगीता कुमारी नाराज हुईं। उन्होंने शिक्षक की जमकर क्लास लगाई। बच्चों को पढ़ाने के बाद उनके साथ बैठकर मिड-डे-मील भी खाया। शुक्रवार को RJD विधायक औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस औचक निरीक्षण का वीडियो सामने आया है। मोहनिया विधायक की इस कार्यशैली को देख लोग सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा कर रहे है।

शुक्रवार को मोहनिया विधायक संगीता कुमार सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन और एमडीएम का जायजा लेने बुनियादी विद्यालय चौरसिया पहुंची। विद्यालय कैंपस में पहुंचने के बाद विधायक संगीता कुमार सीधे क्लास रूम में चली गई। इस दौरान क्लास रूम में बच्चे तो थे मगर शिक्षक नहीं थे। जिसके बाद वे खुद छात्रों को पढ़ाने लगी। उन्होंने छात्रों से टेंस के प्रकार के बारे में पूछा। उनसे सवाल भी किए, जिसका कुछ बच्चे जवाब दे पाए तो कुछ नहीं। तब विधायक खुद टेंस के बारे में पढ़ाने लगी।

इसी बीच क्लास रूम में विद्यालय की शिक्षिका ने प्रवेश किया तो विधायक आग बबूला हो गई। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना सही नहीं है। सरकार काफी पैसा खर्च कर रही है। चाहे विद्यालय की आधारभूत संरचना हो या फिर स्कूली यूनिफॉर्म या फिर छात्रवृत्ति। शिक्षक भी अपनी ड्यूटी भी सही तरीके से करें।

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह जनप्रतिनिधि प्रतिदिन दो चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे तो विद्यालय की व्यवस्था सुधर जाएगी। आपको बता दें कि विद्यालय में औचक निरीक्षण करने के बाद विधायक ने एमडीएम भोजन का स्वाद भी चखा। छात्रों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसडीएम का भोजन मेन्यू के अनुसार बना था। खाना अच्छा था। मैंने भी छात्रों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button