
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: हम महिलाओं की आजादी और आरक्षण के लिए लगातार आवाज उठाते हैं। महिलाएं इस आजादी का गलत इस्तेमाल करने लगे तो आप क्या करेंगे? छपरा के नगर थाना क्षेत्र के पंकज सिनेमा रोड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक दबंग महिला ने एक रिक्शा चालक को चाक़ू से वार कर घायल कर दिया है। रिक्शा वाले ने जब अपना भाड़ा माँगा तो महिला ने उसपर प्रहार कर दिया। फिलहाल रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बीती रात एक महिला हथुआ मार्केट से निकलकर एक रिक्शा पर बैठ गई। महिला को रामराज्य चौक जाना था। रिक्शा चालक ने महिला को रामराज्य चौक पहुंचा दिया और फिर अपना भाड़ा मांगा। भाड़ा देने में महिला ने विवाद शुरू कर दिया और अपने पर्स से चाक़ू निकालकर चालक पर प्रहार कर दिया।
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
महिला ने चालाक को कई जगह चोट पहुंचाया जिसके बाद वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। रिक्शा चालक घायल अवस्था में काफी देर तक सड़क पर गिरा रहा मगर लोगों ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसी बीच एक युवक राशिद की नजर उस पर पड़ी और उसने रिक्शा चालक को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई मगर तब तक महिला फरार हो चुकी थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।