
बिहार में का बा, बिहार में शाहनावाज बा…यह लाइन आजकर सोशल मीडिया पर वायरल है। गुरुवार को जैसे ही बिहार में टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022 को कैबिनेट से मंजूरी मिली इसके बाद यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पोस्टर के माध्यम से बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनावाज हुसैन को बिहार में औद्योगिक क्रांति का जनक बताया जा रहा है। साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि बिहार अब देश का टेक्सटाइल हब बनेगा.
टेक्सटाइल और लेदर पॉलिसी 2022 को मंजूरी मिली है। इस विधेयक की मंजूरी के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उद्योग के लिए नये रास्ते खुलेंगे। साथ ही बिहार में उद्योग लगाने के लिए जो भी रुकावटे थी उसको दूर किया गया है। इसके बाद से ही @Isupportshahnawaz लिख कैंपेन चल रहा है। इसमें उद्योग मंत्री की काफी प्रशंसा की जा रही है.
शाहनावाज हुसैन 1999 में केंद्र में सबसे कम उम्र में मंत्री बनकर चर्चा में आए थे। इनके चुनाव प्रचार में खुद भारत रत्न पूर्व पीएम स्व.अटल बिहारी वाजपेयी किशनगंज पहुंचे थे। इसके बाद वह भागलपुर से भी सांसद बने। लेकिन चुनाव हारने के बाद सक्रिय राजनीति से दूर पार्टी के संगठन में काम करने लगे। लेकिन अचान 2021 में वह बिहार की राजनीति में फिर से सक्रिय हुए। उनको उद्योग मंत्री बनाया गया। इसके बाद लगातार बिहार में उद्योग लगाने के लिए वह प्रयासरत हैं।