
वैशाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिले के सिंघारा (कुशहर) में चल रहे देह व्यापार के धधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रहे कुल दस लोगों को पकड़ा है,जिसमें में 4 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं
द इंडिया टॉप,सेंट्रल डेस्क: वैशाली पुलिस ने काफी दिनों से संचालित देह व्यापार धंधे को कर रहे 4 लड़कियां और 6 लड़के को पकड़ा है। यह धंधा काफी दिनों से वैशाली के महुआ कुशहर में चल रहा था।पुलिस को इसकी भनक लगते ही इसका पर्दाफाश कर दिया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कारवाई
लड़के -लड़कियों का लगातार आने जाने से स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस प्रशासन ने त्वरित कारवाई करते हुए
ट्रेनी डीएसपी दुर्गा शक्ति के अगुआई में इस गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ। जिसमें 4 लड़कियां और 6 लड़के को दबोचा गया।
काफी दिनों से चल रहा था धंधा
पुलिस ने बताया की कि यह धंधा महुआ के कुशहर इलाके में काफी दिनों से चल रहा था। पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग काफी खुश है।