Biharstate

बिहार दिवस पर विदेश में भी दिखेगा प्रदेश का जलवा, पूरा कार्यक्रम के विवरण को जानें…

DESK : बिहार दिवस को लेकर राज्य सरकार जोड़-सोड़ से तैयारी में जुट गई है। बिहार दिवस समारोह (Bihar Diwas Utsav) 22 से 24 मार्च तक मनाया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार के अलग अलग विभागों की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इस बार समारोह का आयोजन सात निश्चय के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति थीम पर किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कला संस्कृति विभाग, समाज कल्याण और पर्यटन विभाग की ओर से स्टॉल्स लगाया जायेगा।

इस बार के बिहार दिवस में क्या है खास:-
दुबई
में भी बिहार दिवस का आयोजन, भोजपुरी गाने पर लगेंगे ठुमके
बिहार की 111वीं जयंती के अवसर पर 19 मार्च को दुबई में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय दूतावास में होने वाले इस कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायिका देवी और मैथिली गायक विकास झा बिहार की संस्कृति का प्रसार करेंगे। लोकगायिका देवी ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।

भूटान में भी प्रदेश के व्यंजन को मिलेगी एक नई पहचान
बिहारी अस्मिता का देश-विदेश के लोग अच्छे से जाने इसके लिए बिहार सरकार के सभी विभाग तैयारी में जुट गए हैं। बिहार दिवस के माध्यम से बिहार को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी। पहली बार कला संस्कृति विभाग के द्वारा भूटान में बिहार दिवस मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान की तरह भूटान में बिहारी व्यंजनों को मेला लगेगा। कला संस्कृति विभाग के अधिकारी के माने तो पटना के गांधी मैदान के साथ-साथ भूटान में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा।

व्यंजन मेला के साथ उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा
पटना के मंगलतालाब, राजगीर, बोधगया और वैशाली में लेजर शो होगा। राजगीर, नालंदा और बोधगया के निकट के स्कूली बच्चों को इन पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही इस मौके पर जीविका द्वारा भी व्यंजन मेला के साथ अपने उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उद्योग विभाग द्वारा सीएम उद्यमी योजना से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्टार्टअप और इंटरप्रेन्योरशिप का प्रदर्शन होगा। स्कूली बच्चों को सुधा के पटना, मुजफ्फरपुर और बरौनी प्लॉट में भ्रमण कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : आखिर जातिगत जनगणना क्यों किया जाये

कुल मिलाकर कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में आयोजित होगा लेकिन मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित होगा। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर सभी विभागों के स्टॉल्स पर बिहार की संस्कृति,परंपरा, कला, परिधान और विकास की गाथा देखने को मिलेगी और बिहार की उपलब्धियों की छटा बिखरेगी। इस दौरान राजधानी के सिनेमाघरों में लोगों को चुनिंदा फिल्में देखने का भी मौका मिलेगा साथ ही स्थानीय और बॉलिउड आर्टिस्ट की प्रस्तुति भी देखने और सुनने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा

बिहार दिवस के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (वेब कास्टिंग) होगा, सीसीटीवी लगाया जाएगा। बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल या पवेलियन होंगे जिसमें लोगों को विभाग की योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
मुफ्त वाई-फाई की सेवा होगी उपलब्ध
पटना के गाँधी मैदान में चलने वाले 3 दिनों तक चलने वाले आयोजन में मुफ्त वाई-फाई की सेवा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button