Bihar

अब संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटाए गए चिराग पासवान, पारस का एक और राजनीतिक प्रहार…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: इस वक़्त की एक बड़ी खबर रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के बारे में आ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी में 2 गुट होने के बाद चिराग पासवान को लगातार नुक्सान होते दिख रहा है। चिराग पासवान को पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटाया गया था। बाद में उन्हें संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब चिराग पासवान को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सांसद वीणा देवी को पशुपति कुमार पारस ने लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया है।

दरसल चिराग पासवान को अलग कर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। इसके बाद पारस अपनी पार्टी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं. उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति कुमार पारस अपने 3 सांसदों के साथ मनोयन संबंधी पत्र भी दिया। इस दौरान पशुपति कुमार पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button