Bihar

नीतीश ने मुसलमानों को दिया रमज़ान का तोहफ़ा, कर्मचारियों को मिलेगी राहत….

रमजान के महीने में आफिस के काम में राहत के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार के प्रधान सचिव बी राजेन्दर ने सभी विभागों

PATNA : नीतीश सरकार ने ​मुस्लिम अधिकारियों-कर्मचारियों को रमज़ान का बड़ा तोहफा दिया है। रमज़ान के महीने में आफिस के काम में राहत के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार के प्रधान सचिव बी राजेन्दर ने सभी विभागों को पत्र जारी कर रमज़ान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों के आफिस टाइम में ढील की मंजूरी दी है।

जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि सरकार द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों व पदाधिकारियों की सुविधा के मद्देनजर रमज़ान की अवधि के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाती है। यह आदेश स्थायी रूप से हर वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा।

सरकार के इस आदेश का लाभ स्थाई और संविदा स्टाफ के साथ आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मियों को भी मिलेगा। सरकार का यह भी दावा है कि इस आदेश का सरकारी काम-काज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े: दुनियाभर में फैले बिहार के सबसे रईस लोग, जानिए बिहारी अमीरों की लिस्ट….

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है और राज्य विधानसभा चुनाव 2025 में होने हैं। उसके पहले नीतीश सरकार का यह फैसला मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। ओवैसी भी बिहार में अपनी सक्रियता बढा रहे हैं। उनकी बढती गतिविधियों का ज्यादा असर जेडीयू और राजद पर ही पड़ेगा। मुस्लिम वोटरों को राजद का पार​म्परिक वोट बैंक माना जाता है। जेडीयू की भी उनके बीच पकड़ है। ऐसे में ओवैसी की बढती गतिविधियों का नुकसान राजद और जेडीयू को उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button