
The India Top Desk: बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC Result) के परिणाम में कटिहार में बीजेपी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को सफलता मिली है। अशोक अग्रवाल ने दूसरी वरीयता की गिनती में 1738 मत लाकर निर्वाचित घोषित हुए हैं। राजद के कुंदन यादव को 942 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के सुनील यादव को 801 वोट हासिल हुआ है।
कुल मत: 3721
अमान्य वोट: 246
टोटल मान्य वोट: 3475
जीत के लिए चाहिए : 1738 वोट
प्रथम वरीयता में
अशोक अग्रवाल (बीजेपी): 1653
कुंदन यादव (राजद): 942
सुनील यादव (कांग्रेस): 801