Bihar

मंत्री रामसूरत राय ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- अग्निपथ आंदोलन के पीछे आतंकवादी और गुंडों का हाथ

अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में चल रहे बवाल और हिंसा पर बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सभी नौजवानों के लिए सुनहरा मौका है। इसे भुनाने की आवश्यकता है। नौजवान अपनी राह से भटके नहीं। आप इसको समझिए और परखिए। इसमे संशोधन हुआ है और आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन और हिंसा करना देशहित मे नहीं है। विरोधियों को न दिमाग है और न चश्मा। PM मोदी पर विरोधी तंज कस रहे हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेसियों को कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या बोल रहे हैं। वे तुच्छ राजनीति करते हैं।

मंत्री ने कहा कि इस आंदोलन के पीछे अब आतंकवादी और गुंडों का हाथ आ गया है। जब ये शुरू हुआ था। उस समय इसमें सिर्फ सेना अभ्यर्थी थे। लेकिन, अब अभ्यर्थी इसमें से हट गए हैं। क्योंकि वे इस योजना को समझ चुके हैं। अब इसमें आतंकवादी और गुंडे शामिल हो गए हैं। इन्होंने उन बच्चों को अब हायर कर लिया। अब इसमें राजनीतिक गुंडे लगे हुए हैं। वे लोग अपनी राजनीति रोटी सेंक रहे हैं। उन्हें देश या छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है।

मंत्री ने कहा कि कानून बनता ही है संशोधन होने के लिए। ये एक मिशन है। जो कभी फेल नहीं होगा। छात्रों से अपील है कि वे कुछ तुच्छ लोगों की बातों में आकर अपना करियर बर्बाद नहीं करें। वे दिग्भर्मित नहीं हों। कुछ राजनीतिक दल इस मिशन को फेल करने में लगे हुए हैं। लेकिन, ऐसा कभी नहीं होगा। ये देश का मिशन है। नौजवान इसे समझे और पढ़े।`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button