
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहटा थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां शादी के बंधन में बंधी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला अपनी शादी के 3 माह बाद रक्षाबंधन पर मायके आई थी। कुछ दिनों बाद उसे वापस अपने ससुराल जाना था। वह अपनी माँ के साथ शॉपिंग के लिए बाजार निकली थी। इसी बीच उसने अपनी माँ के आँखों में धूल झोंककर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

शॉपिंग के बहाने माँ के साथ निकली थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला अपनी माँ के साथ शॉपिंग करने बाजार निकली थी। इसी बिच उसने अपनी माँ को एक दुकान पर बैठा दिया और कहा कि मै थोड़ी देर में आती हूँ। माँ काफी देर तक अपनी बेटी का इंतज़ार करती रही मगर वो वापस नहीं लौटी। परेशान होकर माँ ने घरवालों को फ़ोन किया और महिला के बारे में पूछा। महिला की कोई खोज खबर नहीं मिली। परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और महिला का पता ठिकाना ढूंढने की कोशिश कर रही है। परिजनों की मुश्किलें तोह तब बढ़ गयी जब ससुराल वालों ने फ़ोन कर कहा कि दुल्हन की जल्द से जल्द विदाई कर दें। आपको बता दें कि महिला कि शादी 29 मई 2021 को हुई थी।
परिजनों का प्रेमी पर शक
वहीं दूसरी ओर परिजनों का शक उसके प्रेमी पर जा रहा है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कर कहा कि महिला को उसका प्रेमी सिंटू कुमार भगा ले गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंटू कुमार शादी के पहले से ही बेटी से बातचीत करता था और अब मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द से जल्द यह पता लगा लेगी की महिला कहा और किसके साथ गई है।