
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : JDU के संगठन में बदलाव के बीच आज यानी गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक के शुरू हो चुकी है। वहीं JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ मिलकर प्रकोष्ठ की समीक्षा करने में जुटे हुए है। प्रकोष्ठ के तमाम अध्यक्षों को इस बैठक में बुलाया गया है।
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने क्या कुछ कहा ?
आपको बता दें की JDU अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद ही ललन सिंह ने कहा था कि वह संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा अवश्य करेंगे। तभी आगे की कोई निर्णय लिया जायेगा।
बता दें की बैठक में शामिल होने के लिए JDU कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौधरी लाल के जयंती, पर जींद में आयोजित से कार्यक्रम को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर जानकारी नहीं होने का हवाला दे डाला है। लेकिन ललन सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पार्टी तय नहीं करती है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से तय की जाती है।