विकासशील इंसान पार्टी के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तीकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को पुनः एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट किया। इस नेक कार्य का उद्देश्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सम्मान के साथ अपना एवं अपने परिवार का भरन -पोषण कर सकें। उन्होंने बताया कि पटना के कमला नेहरु नगर स्लम एरिया की रहनेवाली सुनीता देवी नाम की महिला यह मशीन दिया गया है। सुनीता को पति ने तीन साल पहले उसे छोड़ दिया है। जिसके बाद से वो अपनी दो बेटी के साथ मायके में ही रह रही है। सुनीता देवी के सिर पर पिता का साया भी नहीं है। इस वजह से उन्हें खुद और बच्चों की देखभाल करना भी मुश्किल हो रहा था। लेकिन सुनीता अपनी लगन और मेहनत से बच्चों को भी संभाला और आगे का सफर आसान हो इसके लिए उसने सिलाई का प्रशिक्षण लिया। लेकिन काम शुरू करने के लिए सिलाई मशीन की जरूरत थी। जिसकी जुगत में सुनीता पांच महीने से लगी थी। लेकिन मशीन का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इस दौरान विंग हेल्पर की टीम को सुनीता के बारे में बता चला तो विंग हेल्पर ने जय सिंह राठौड़ को सुनीता के बारे बताया। जय सिंह राठौड़ ने बिना देर किए सुनीता के घर पहुंच कर सुनीता को सिलाई मशीन भेंट की। साथ ही सुनीता का हौसला बढ़ाते हुए उसे आगे किसी भी विशेष जरूरत को पूरा करने का भरोसा भी दिया।
Related Articles
Check Also
Close
-
सामाजिक बदलाव का अभियान बन गया नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून December 15, 2022