Bihar

जगदानंद सिंह ने की PM मटेरियल की व्याख्या, नीतीश कुमार को बताया वेस्ट मटेरियल…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: रविवार को जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी जिसमे नीतीश कुमार को PM मैटेरियल बताया गया था। इसके बाद इस प्रस्ताव को पारित भी कर दिया गया था। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसपर टिपण्णी की है। इन्होने कहा की यह सच है की नीतीश कुमार एक मटेरियल हैं तभी तो वो उलटते पुलटते रहते हैं। जगदानंद सिंह ने PM मटेरियल को वेस्ट मटेरियल के रूप में परिभाषित कर दिया है।

आपको बता दे कि तीन दिनों से PM मटेरियल वाले प्रस्ताव पर सियासी जंग छिड़ी हुई है। अब इस प्रस्ताव को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने अपनी तरफ से व्याख्या की है। दरसल आज पार्टी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक थी। इस बैठक को जगदानंद सिंह ने सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार को PM मटेरियल बताये जाने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा की मटेरियल का मतलब होता है पदार्थ। एक पदार्थ और एक इंसान में अंतर होता है। जो पदार्थ होता है वही न मटेरियल कहलाएगा। पदार्थ कभी इधर कभी उधर उलटते रहता है। पदार्थ कुर्सी के लिए कही भी उलट-पुलट सकता है। लेकिन एक पदार्थ पदार्थ ही रहेगा ,कभी इंसान नहीं बन सकता। किसी का व्यक्तित्व नहीं बदलता. हमारी पार्टी का नेता तेजस्वी यादव इंसान है पदार्थ नहीं है। वो इंसानों की फिक्र करता है. लेकिन जो पदार्थ है वह वेस्ट मैटेरियल है। उन्होंने PM मैटेरियल को वेस्ट मटेरियल के रूप में व्याख्या किया है।

जगदानंद सिंह ने राजद के नेताओं को संघर्ष का रास्ता अपनाने को कहा

वही दूसरी और जगदानंद सिंह ने राजद के नेताओं को कहा की पार्टी ऑफिस में घूमने वालो का हमारे लिए कोई मोल नहीं है। वो हमारे लिए कीमती नहीं हो सकते। हमारी पार्टी में यही कमी आ गई है। हमारी पार्टी के नेताओं को अपनी आदत में सुधार लानी पड़ेगी। ऊपर जाने के लिए पहले निचे जाना होगा। हमारी आदत हो गयी है कि हम अपने पड़ोस के परिवार के पास भी नहीं जाना चाहते। बगल की झोपड़ी या दरवाजे पर जाकर नहीं बैठते। घर से निकले और पहुंच गये प्रखंड कार्यालय फिर जिला कार्यालय औऱ आखिर में चाय की दुकान पर। चाय की दूकान पर ऐसी बातें करते है जैसे देश बदल कर रख देंगे। उन्होंने राजद के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संघर्ष का रास्ता अपनाने को कहा।

Related Articles

Back to top button