
The India Top Desk: कल यानी बीते शुक्रवार को इफ्तार पार्टी के बाद विधायक तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बात को नकार दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी में नीतीश कुमार के लिए कोई जगह नहीं है।
जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार के लोगों का भरोसा उठ चुका है। राजद के पास ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है, जहां उन्हें लाया जाए। नीतीश कुमार के उछल कूद का क्या परिणाम निकलेगा, इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि भले ही उन्होंने जनादेश लूट लिया हो लेकर बिहार की जनता का जनादेश तेजस्वी यादव के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि दंगाईयों के साथ लंबे समय तक रहने के बाद नीतीश कुमार के मन-मस्तिष्क में आम लोगों और गरीबों के प्रति क्या सोंच है।