Bihar

बिहार में रातोरात एक युवक ने किया शादी, काफी हो रही है चर्चा, जाने शादी करने की वजह…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क गया : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच एक ऐसा मामला देखने को मिला है। जहां एक युवक ने सिर्फ इस कारण से बिना लगन की साथ बंधन में बंध गया, मतलब यह है की एक युवक ने शादी कर ली है।

आखिरकार ऐसा क्यों किया उस युवक ने, आप भी जानकार हैरान हो जायेंगे

आपको बता दें की उसका जाति प्रमाण पत्र किसी कारण से नहीं बन पाया था। मामला बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के होरमा पंचायत के बिंदौल गांव का है। जहां आदित्य कुमार उर्फ राहुल कुमार काफी लंबे समय से पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन गांव का मुखिया बनने का सपना उसे पूरा होते नज़र नहीं आ रहा था। तभी नामांकन के लिए जाति प्रमाण पत्र ज्यादा अवश्य था। लेकिन उसका प्रमाण पत्र बन नहीं पाया था। आखिरकार बजह क्या थी ये भी जानना आपलोगों के लिए बेहद जरूरी है। बताया गया है कि जमीन से संबंधित खतियान में उसके नाम के साथ दांगी शब्द का उल्लेख नहीं है। इसलिए उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सकता है।

इसके बाद उसे कुछ नजर नहीं आया, तभी उसने बिना कुछ सोचे समझे उसने शादी करने का फैसला कर लिया। राहुल ने बिना लगन और बैंड-बाजा के ही सूर्य मंदिर में शादी रचा ली है। राहुल की पत्नी सरिता कुमारी खिजरसराय प्रखंड के नौडिहा गांव की रहने वाली बताई गयी है। सूर्य मंदिर में हुई इस शादी में वर-वधु दोनों पक्ष के लोग भी मौजूद थे।

आखिरकार राहुल ने शादी अचानक से क्यों किया ?

आपको बता दें की दुल्हन के पास जाति प्रमाण पत्र है, और इसलिए वह चुनाव लड़ सकेगी। राहुल ने अपनी नई पत्नी का मुखिया पद के लिए नामांकन कराने का फैसला भी किया है। बता दें कि राहुल चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर काफी दिनों से गांव, टोला का घूमकर चक्कर लगा रहा था। तभी अचानक अपने जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने की खबर सुनकर वह परेशान हो गया था। राहुल को हर हाल में चुनाव लड़ना ही लड़ना था। अब इस शादी को चुनावी शादी कहा जा रहा है और इसकी चर्चा पुरे बिहार में जोड़ तोड़ से चल रही है।

Related Articles

Back to top button