Biharpoliticsबड़ी खबर ।

RCP दिल्ली गए तो उपेंद्र कुशवाहा आये एक्शन में, 10 जुलाई से करेंगे बिहार दौरा

केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों के बीच जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। आरसीपी सिंह आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। लेकिन इसी बीच आरसीपी के दिल्ली जाते ही उपेंद्र कुशवाहा एक्शन में आ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा अब बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। 10 जुलाई से कुशवाहा की यात्रा शुरू होगी। कुशवाहा सभी जिलों का दौरा करेंगे उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।

बिहार इन दिनों कोरोना और बाढ़ की समस्याओं से जूझ रहा है। कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरे राज्य में वैक्सीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गयी। जिसके तहत 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है। वही उत्तर बिहार समेत नेपाल से सटे इलाके बाढ़ प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उपेंद्र कुशवाहा 10 जुलाई से बिहार के दौरे पर निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत वे पश्चिम चंपारण से करेंगे। इस दौरान आमलोगों तक राहत पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करेंगे।

इस बात की जानकारी उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होनें बताया कि पार्टी की तरफ से जिलावार दौरे सहित प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है। 10 जुलाई से पश्चिम चंपारण जिले से इसकी शुरुआत की जाएगी। इस दौरान कोराना, बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button