
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी दरिंदगी खबर सामने आई है जिससे आप भी हैरान रह जायेंगे। आपको बता दें की राज्य की एक महिला IPS अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की खबर प्रकाश में आई है। आरोप यह है की घर में ही काम करने वाले, महिला IPS की 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से घर में ही काम करने वाले कुक द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में आरोपित (कुक) नामक बच्चा कुमार के खलाफ महिला थाने में FIR दर्ज कराई गई है। जिसके बाद मंगलवार की देर रात पुलिस ने आरोपित कुक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चा कुमार की उम्र तकरीबन 53 साल बताई गयी है।
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कुक बच्चा कई साल से महिला IPS के घर में काम कर रहा था। पीड़िता के पिता भी अधिकारी बताए गए हैं। कुक की मौजूदगी में ही IPS की बेटी का जन्म हुआ था। महिला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक बता दें की मंगलवार को किसी काम से पीडिता की मां और पिता बाहर गए हुए थे।
घर में नाबालिग को अकेले देख कुक की नीयत खराब हो गयी थी और उसी वक्त नाबालिग अपनी पढ़ाई में व्यस्त थी। तभी कुक उसके कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। इसके बाद बदसलूकी करते हुए गलत नीयत से उसका पैर दबाने और अंग को छुने लगा। नाबालिग के चिल्लाने पर कुक कमरे से आनन – फानन में भाग गया।
इस घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी फोन पर मां को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित कुक बच्चा कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। महिला थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई है।