Biharstate

बिहार दिवस : जावेद अली एवं मैथली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा गाँधी मैदान, जानिए पूरा कार्यक्रम का विवरण….

Patna: बिहार दिवस का आयोजन इस बार काफी धूम-धाम से किया जा रहा है। इस बार 22 मार्च से संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। सभी कार्यक्रम 22 मार्च से 24 मार्च के बीच गाँधी मैदान, एसकेएम और रविन्द्र भवन में होंगे। सभी रंगकर्मी अपना जलवा बिखेड़ पटना की आवो- हवा को रंगीन बनायेंगे। इस बार के बिहार दिवस में फ़िल्मी जगत के नामचीन हस्ती होंगे मुख्य आकर्षण।

मुख्य मंच गांधी मैदान में गायक जावेद अली, मैथिली ठाकुर, इंडियन आसियान बैंड, दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम व सलमान अली कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रवींद्र भवन में शंभु शिखर व टीम कवि सम्मेलन, कासिम खुर्शीद व टीम मुशायरा, चंदन तिवारी लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में तलत अजीज गजल व नियाजी ब्रदर्स कव्वाली प्रस्तुत करेंगे। ललित कला अकादमी में पेंटिंग, पटना आर्ट कॉलेज में मूर्तिकला व आर्यभट्ट ज्ञान विवि, पटना में स्क्रिप्ट राइटिंग कार्यशाला का आयोजन होगा। मोना सिनेमा हॉल में तीन दिन तक चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन मुफ्त होगा। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकटों का वितरण होगा। बिहार म्यूजियम में महिला लोक कलाकारों की कलाओं की प्रदर्शनी लगेगी।

यह भी पढ़े : बिहार दिवस पर पूरे राज्य में होंगे भव्य आयोजन, जानिए घूमने की बेस्ट जगह…

बिहार दिवस पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
22 मार्च

सिनेमा जगत के गायक जावेद अली (गांधी मैदान) रात 08 बजे से 9.30 बजे तक
लोक गायक सत्येंद्र कुमार (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक
कवि सम्मेलन शंभू शिखर एवं अन्य (रविंद्र भवन) शाम 06 बजे से 9.30 बजे तक
सुगम संगीत आलोक राज एवं अन्य (एसकेएम) शाम 06 बजे से 7 बजे तक

23 मार्च
लोक गायिका मैथिली ठाकुर (गांधी मैदान ) शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक
गजल गायक तलत अजीज (एसकेएम) शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक
कव्वाली नियाजी ब्रदर्स (एसकेएम) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक
इंडियन ओसयन बैंड (गांधी मैदान) रात 8 बजे से 9.30 बजे तक
पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति (गांधी मैदान) रात 7.30 बजे से 8 बजे तक
मुशायरा कासिम खुर्शीद एवं टीम (रवींद्र भवन) शाम 6 बजे से 7 बजे तक

24 मार्च
पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम (गांधी मैदान) शाम 7 बजे से 8.15 बजे तक
पार्श्व गायक सलमान अली (गांधी मैदान) रात 8.45 बजे से 10 बजे तक
रिदम ऑफ बिहार (गांधी मैदान) रात 8.15 बजे से 8.45 बजे तक
शास्त्रीय गायिका नलिनी जोशी (एसकेएम) रात 7 10 बजे से 8.10 बजे तक
लोक गायिका डॉ. रचना झा और चंदन तिवारी (रवींद्र भवन) रात 7.10 बजे से 9.30 बजे तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button