
THE INDIA TOP सेंट्रल डेस्क : प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा तो दे दीजिये” | बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए माननिये मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर निम्नलिखित माँग की है | उदाहरणस्वरूप पकहा, शीतलपुर, गोपालगंज के पीड़ितों की सूची भी भेजी है |

उन्होंने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा कि
- बाढ़ राहत ₹6000 सभी परिवार को मिले,
- डूबे-ध्वस्त घरों के लिए पीएम ग्रामीण आवाास योजना का लाभ मिले
विदित हो कि प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी 2 सितंबर को गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थी | गोपालगंज के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों से मुलाकात करके उनको आश्वासन दिया | उन्होंने कहा की वह उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगी |
इसी वायदा को निभाते पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बाढ़ पीड़ितों की एक सूची भी मुख्यमंत्री को भेजी है |
उन्होंने पत्र में लिखा है कि “सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को अचूक रूप से बाढ़ सहायता की राशि उपलब्ध हो, जिससे उन्हें जीवन में कुछ तो आसरा मिले”.
अब यह बिहार के मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि बाढ़ पीड़ितों को आसरा देते हैं या बेसहारा छोड़ते हैं |