Bihar

डॉक्टर पर हुई फायरिंग, गोलीबारी में गयी महिला नर्स की जान

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने डॉक्टर पर गोली चला दिया। बताया जा रहा है की मौके पर डॉक्टर की पत्नी और एक नर्स भी मौजूद थी। गोलीबारी के दौरान मौके पर ही नर्स ने अपनी जान गवा दी। बताया जा रहा है की फायरिंग डॉक्टर पर की गयी थी मगर गोली नर्स को जा लगी और उसकी मौत हो गयी।

सीतामढ़ी में बढ़ रही वारदात

बिहार के सीतामढ़ी से अक्सर परेशान करने वाली खबरें आती रहती है मगर प्रशासन की अब तक नींद नहीं खुली। ना केवल रात में बल्कि यहाँ दिन में भी ऐसी वारदात होते रहती है। पुलिस के होते हुए लोग असहज महसूस करते हैं। इसी बीच सीतामढ़ी से एक और घटना सामने आयी है जहां जाने-माने डॉक्टर शिवशंकर महतो पर गोलीबारी की गयी।

2-2 शादियां करने पर विवाद

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने 2 शादियां की है जिसके कारण उनके घर में पारिवारिक विवाद होते रहता था। माना जाये तो आपसी वाद-विवाद भी इस घटना का कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
वहीं दूसरी ओर एक शख्स पर शक किया जा रहा था और इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button