BiharSPECIAL STORYstate

Emergency Call Box महिलाओं के लिए बना वरदान। सूचना मिलते ही हो रही कार्रवाई। Emergency Call Box a boon for women.

Emergency Call Box a boon for women.

बिहार की राजधानी पटना में आपात सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट के तहत पटना में 51 जगहों पर Emergency Call Box(ECB) लगाए गए हैं। ECB को व्यस्ततम इलाकों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाया गया है। इससे किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने में पुलिस को आसानी हो रही है। इस बॉक्स में लगे Help बटन को दबाते ही कंट्रोल रूम में कॉल लग जाता है। इसके बाद कंट्रोल समस्या को समझते हुए आवश्यक सहायता पहुंचाता है।

Emergency Call Box कैसे करता है काम?

सबसे पहले Box में लगे Help बटन को दबाना होता है।

बटन दबाने के बाद दो बार बीप की आवाज आती है।

इसके बाद कॉल गांधी मैदान कंट्रोल रूम ट्रांसफर हो जाता है।

ECB में लगे GPS से Location का पता चल जाता है।

कंट्रोल रूम डॉयल 112 से सूचना साझा करता है।

इसके बाद समस्या अनुरूप त्वरित सहायता पहुंचाई जाती है।

आगामी दिनों में ECB को 112 से सीधे कनेक्ट कर दिया जाएगा।

कितना सहायक साबित हो रहा ECB?

बीते तीन महिने से ECB का ट्रायल चल रहा था। इसके अंतर्गत लगाए गए 51 Emergency Box में से 40 पूर्णतः कार्य कर रहे थे। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह में 20 लोगों ने इसकी मदद से सहायता मांगी। वहीं अगस्त माह में प्रति दिन औसतन तीन सहायता के कॉल आ रहे हैं।

सहायता हेतु कॉल करने वालों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।  इससे छेड़खानी और लूट की घटना में कमी आने की संभावना है। सड़क दुर्घटना में चिकित्सकीय सहायता में यह सुविधा काफी सहायक साबित हो रही है। यहां दो महत्वपूर्ण सहायता की चर्चा उल्लेखनीय है। एक कॉल एक घायल को अस्पताल पहुंचाने के संबंध में आया था। वहीं दूसरा कॉल एक महिला ने मनचलों से बचने के लिए कॉल बटन दबाया। इस मामले में कॉल बटन दाबते ही मनचले भागखड़े हुए।

Related Articles

Back to top button