Bihar

जगजीवन बाबू के शाहाबाद क्षेत्र के लोगों की नाराजगी के कारण भाजपा ने रद्द किया केन्द्रीय गृहमंत्री का सासाराम दौरा : हिमराज राम…

DESK : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने भाजपा नेता केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सासाराम दौरे को रद्द करने के पीछे वहां भीड़ नहीं जुटने की आशंका बताते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम जी के क्षेत्र में लोग भाजपा से काफी नाराज हैंl उनकी नाराजगी के कारण ही यह दौरा रद्द किया गया है और बहाने के रूप में अन्य कारण बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा हैl

हिमराज राम ने कहा कि सासाराम संसदीय क्षेत्र से बाबू जगजीवन राम जी आजीवन आठ बार सांसद चुने गए थे, वहां के लोग उन्हें प्यार से ‘बाबूजी’ कहते थेl उन्हीं बाबू जगजीवन राम जी के नाम पर चलने वाले छात्रावासों की योजना भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी, जिससे इस क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश हैl शाहाबाद इलाके से बड़ी संख्या में लोग सेना में जाते रहे हैं पर अग्निवीर योजना लागू होने के बाद उन लोगों को अनुकम्पा का लाभ भी नहीं मिलेगा, इसे लेकर भी वहां काफी क्षोभ हैl

यह भी पढ़े : बिहार में हिंसा पर CM नीतीश का बयान, कहा- ये जरुर किसी की साजिश है…

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोल रहे हैं कि वहाँ हमारे लोग पर बम चल रहा है जो सरासर झूठ हैl अगर उनका आरोप सही है तो वो उनलोगों का नाम, पता और मोबाईल नम्बर जारी करें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगाl सासाराम में केन्द्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल की नियुक्ति कर दी गयी थी तथा सभी ने ज्वाईन भी कर लिया हैl भीड़ नहीं जुटने की आशंका से ग्रस्त भाजपा ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द किया है और बहानेबाजी में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैंl

हिमराज राम ने कहा कि भाजपा की आदत है पिछड़ों- अतिपिछड़ों व दलितों का अपमान करनाl अगर ऐसा नहीं होता तो चक्रवर्ती सम्राट अशोक जो देश के गौरव हैं उनका भाषाई अपमान करने वाले आरएसएस के विचारक दया सिन्हा से अब तक पद्मश्री वापस ले लिया गया होताl भाजपा बताये कि दया सिन्हा से पद्मश्री कब वापस ले रही है? केंद्र सरकार या भाजपा शाषित राज्यों में सम्राट अशोक के सम्मान में किये गए कार्यों पर भाजपा को श्वेत पात्र जारी करना चाहिएl

उन्होंने आगे कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने सम्राट अशोक की जयंती पर राजकीय छुट्टी घोषित की हैl राजधानी पटना में उनके नाम पर अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाया गया तथा प्रदेश के सभी नगर क्षेत्रों में सम्राट अशोक भवन पर काम चल रहा हैl भाजपा अपनी खिसकती जमीन से बौख्लाहता में हैं और उसके नेता सिर्फ उन्माद फैलाने के अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैंl परन्तु बिहार की जनता उनके इस खेल को अच्छी तरह समझ रही है और 2024 में उन्हें सबक सिखाने को कमर कसकर तैयार बैठी हैl

Related Articles

Back to top button