
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार के बेतिया अनुमंडल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी समेत 3 महिलाओं को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि 3 महिलाएं गोली की शिकार हो गई जिसमे जवान की पत्नी भी शामिल है। गोली लगने से तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है.

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है जहां नशे में धुत जवान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। अपनी बचाव में जवान की पत्नी भागकर पडोसी के घर में छुप गई। जवान अपनी पत्नी का पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और बन्दुक चला दी। घटनास्थल पर जवान की पत्नी के साथ अन्य 2 महिलाएं भी मौजूद थी जो गोली की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जवान की पत्नी का नाम अनीता बताया जा रहा है। वहीं अन्य 2 महिलाएं जिनका नाम पालमति देवी और काजल कुमारी है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी आर्मी के जवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जवान की पहचान नरेश साह के रूप में की गई है। जवान की पत्नी ने की पत्नी ने बताया कि आरोपी बराबर उनके साथ मारपीट करता है और रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट कर रहा था। मुफस्सिल थाना ने आरोपी को गिरफ्तार कर बन्दूक जब्त कर लिया है।