
आरा : सूबे में दहेज पर प्रतिबंध के बावजूद यह नहीं रुक रहा है और एक बार फिर एक दहेजलोभियों द्वारा एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। दहेज लोभियों ने रक्षाबंधन पर बुलेट बाइक नहीं मिलने के कारण शुक्रवार की रात काजल को मार दिया। जिसकी शादी के अभी दो महीने ही हुये थे। नवविवाहिता मृतक काजल कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर-5 निवासी रामचन्द्र राम की 19 वर्षीय पुत्री थी।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना कि पुलिस धरहरा पहुंच शव को कब्जे में लिया। मृतक नवविवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री काजल के हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री पर दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक लाने का दबाव बना रहे थे।
दो महीने पहले ही हुई थी काजल की शादी, पर दहेजलोभियों ने उसकी जीवन का ही कर दिया अंत, ससुराल वालों पर प्राथमिकी
जिसे लेकर टाउन थाना में लिखित आवेदन दिया है। मृतक के पिता रामचन्द्र राम ने बताया कि 20 जून 21 को उनकी पुत्री काजल की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ अविनाश कुमार, पिता स्व राजेन्द्र प्रसाद धरहरा, आरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से विदाई के बाद से ही नवविवाहिता काजल पर दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक लाने की मांग कर रहे थे। जिसकी सूचना वह मोबाइल से अपनी माँ को देती थी। शादी के बाद काजल को रक्षाबंधन पर कोईलवर मायके इस लिए भेजा गया कि बुलेट बाइक लेकर आये। लेकिन बुलेट व दहेज के दो लाख रुपये नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट किये जाने लगा और प्रताड़ित करने लगे। जिसकी सूचना मायके में दी थी। 27 अगस्त की देर शाम ससुराल के लोगों ने सूचना दी कि काजल का तबीयत खराब है।
कोईलवर से आनन फानन में धरहरा पह़ुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगो ने अलग अलग कई तरह की बात करते हुए कहा कि सीढ़ी से गिर गयी है। उसे अस्पताल ले जाया गया। जिससे मौत हो गयी। काजल के गले पर किसी रस्सी से दबाने का काला निशान था। साथ ही बदन पर कई जगह चोट के निशान है। लड़की के पिता के बयान पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें पति अविनाश कुमार उर्फ राजेश, भाभी शिला देवी, आयुश कुमार व लड़का के बड़े भाई मनोज प्रसाद को हत्या का आरोपी बनाया है। अविनाश को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पायेगा।