
Motihari, The India Top : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि बिना सूचना के दुर्गापूजा में प्रतिनियुक्त स्थल से गायब रहने वाले पदाधिकारियो का वेतन बंद करते हुए 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बीते कल 13 अक्टूबर को निरीक्षण के क्रम में भिन्न पूजा नियंत्रण कक्ष से अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारियो पर कार्रवाई किया गया है। DM की इस कार्रवाई से ड्यूटी से फरार कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि DM शीर्षत कपिल अशोक ने बड़ी करते हुए 45 पदाधिकारियो का वेतन बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही 24 घंटा में स्पष्टीकरण का मांग भी किया है। आपको बता दें की इस बड़ी कार्यवाई के पीछे की राज यह है कि सभी पदाधिकारियो को दुर्गापूजा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने व सहयोग प्रदान करने के लिए DM ने प्रतिनियुक्त किया था।
वहीं बुधवार को निरीक्षण में सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक अभियंता लोक अभियंत्रण विभाग सहित 40 पदधिकारी प्रतिनियुक्त स्थल से अनुपस्थिय पाए गए थे। DM ने स्पष्टीकरण पत्र में बताया है कि प्रतिनियुक्त स्थल से बिना सूचना से गायब रहना घोर लापरवाही, कार्य में शिथिलता के साथ साथ अकर्णमयता का घोतक है। वहीं डीएम ने यह भी साफतौर पर कहा है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण का जबाब नही देने पर अगले आदेश तक अनुपस्थित सभी पदाधिकारियो के वेतन पर रोक लगाया जा चूका है।