
Punpun, The India Top: मामला पुनपुन प्रखंड कार्यालय का है, जहां ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मनरेगा के तहत रोजगार और आवास योजना को लेकर आवाज़ बुलंद करते नज़र आए। इस दौरान उनके द्वारा बीडीओ और मनरेगा पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। अधिकारीयों से बात करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रखंड में आवास योजना के हालत सही नही है। जिनके पास पक्की छत नहीं है, वे आवास योजना का फायदा लेने के लिए प्रखंड के चक्कर लगा रहे हैं।
मनरेगा के मुताबिक़ उन्हें सौ दिनों का रोजगार भी नही मिल पा रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कार्यालय में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पंर नाराजगी जताई। साथ ही मनरेगा के पीओ और जेई को बर्खास्त करने को लेकर आवाज बुलंद की।