
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार में सरकारी कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना आम बात है। पटना नगर निगम और निगम के कर्मचारियों के बीच की सरगर्मी अब तेज हो चली है। बीते 3 दिनों से निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं जिसके कारण लोगों को यहां-वहां गन्दगी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल निगम सफाईकर्मियों की मांगे पूरी नहीं की गई जिसके कारण 3 दिनों से निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। अब तक नगर निगम की तरफ से सफाई कर्मियों को वापस बुलाने की कोई पहल नहीं की गई है और सफाई कर्मी भी हड़ताल से उठने का नाम नहीं ले रहे हैं। सफाईकर्मियों के हड़ताल के कारण पूरे शहर में कचरे का ढेर जमा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में कचरा सड़ रहा है और सफाई नहीं की जा रही है जिसके कारण हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी पर असर पड़ रहा है। वहीं निगम सफाईकर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। पटनासिटी के चौक शिकारपुर स्थित नाला पर गुरुवार को निगम गेट के सामने सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए अपने मांगो को लेकर आवाज बुलंद की।

सफाईकर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं
आपको बता दें कि निगम सफाईकर्मी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है। पटनासिटी के चौक शिकारपुर स्थित नाला पर गुरुवार को निगम गेट के सामने सफाईकर्मी प्रदर्शन करते हुए अपने मांगो को लेकर अड़े हुए हैं। सफाईकर्मियों ने 10 वर्षो की सेवा पूरी करने वाले मजदूरों को परमानेंट करने की मांग की है और दैनिक मजदूरों को नियमित करने के साथ साथ समान काम का सामान वेतन की मांग की है। निगम सफाई कर्मियों का कहना है कि सरकार हमारे साथ सौतेलापन दिखा रही है।