Bihar

बिहार : बाढ़ संकट पर CM नितीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग आज…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क पटना : बिहार में लगातार बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। बिहार के कई जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें की आपदा की स्थिति को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी बुधवार को हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। मुख्यमंत्री आज बाढ़ आपदा और ओलावृष्टि से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी इस बैठक में सभी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मौजूदा स्थिति को लेकर फीडबैक भी लेने वाले है।

मुख्यमंत्री णनीतिश कुमार की समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के सभी DM भी जुड़ेंगे। CM नीतीश बाढ़ से पैदा हुई स्थिति को लेकर जिलों से सीधे अवश्य फीडबैक लेंगे। और ओलावृष्टि के बाद किसानों को किस तरह का नुकसान झेलना पड़ा है उस पर भी मुख्यमंत्री जानकारी लेने के साथ – साथ चर्चा भी करेंगे।

आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम राज्य के दौरे पर आई थी। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद केंद्रीय टीम मंगलवार को वापस लौट गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत आपदा से जुड़े अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ के लिए टीम ने मंगलवार को बैठक की थी। जानकारी बिहार सरकार ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति को लेकर केंद्र सरकार के सामने 3763 करोड़ रुपए की मांग रखी है। केंद्रीय टीम को इस बाबत पूरी डिटेल सौंप दी गई है। सोमवार को बिहार दौरे पर आयी केंद्रीय टीम ने अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया था। बिहार में 26 जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है जिसे लेकर केंद्रीय टीम ने सर्वे किया।

Related Articles

Back to top button