
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आरएसएस को तालिबान बताया था। इसके बाद बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी ने कहा है कि ढकनी भर पानी में जगदानंद सिंह को डूब मरना चाहिए।

यह टिपण्णी भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने किया है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को कहा कि जगदा बाबू जलील होकर भी थेथरई कर रहे हैं। इन्हें तो ढकनी भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। जब से जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना तालिबानियों से की है, बीजेपी के नेता जगदानंद सिंह को घेरे में लेने लगे हैं। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है। आरएसएस देश के लिए काम करने वाली संस्था है। जाहिल आदमी भी आरएसएस जैसी इतनी बड़ी सामाजिक संगठन को तालिबान से नहीं जोड़ सकता। इसके बाद जगदानंद सिंह बुरा फंसते नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दे कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान के आतंकियों से कर दी थी। भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस एक तरह से भारत का तालिबान है, जो हमेशा दाढ़ी वाले चूड़ी बेचने वाले, पंचर बनाने वाले और अल्पसंख्यकों को बेवजह पीटने का काम करते हैं। इसके बाद कई नेताओं ने जगदानंद सिंह की निंदा की थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की इस तीखी टिपण्णी पर जगदानंद सिंह की क्या प्रतिक्रिया होती है।