
Patna : सहरसा के बनगांव की रहने वाली लक्ष्मी झा ने दक्षिण अफ्रीका के 19342 फुट ऊंचे माउंट किलिमंजारो पर्वत पर 8 मार्च को तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया। 4 मार्च को मुंबई से हवाई मार्ग से दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत के लिए रवाना हुई थी। दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर 7 मार्च को 19341 फुट ऊंचाई किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ने अभियान शुरू किया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर अपनी चढ़ाई पूरी कर तिरंगा फहराया।
यह भी पढ़े : 2024 में पीएम कैसे बनेंगे नीतीश कुमार? जानिए गुणा गणित…
बतातें चलें कि पर्वतारोही लक्ष्मी झा स्वर्गीय बिनोद झा की छोटी पुत्री है।और 4 भाई बहन में सबसे छोटी है।और मां का नाम सरिता देवी है जो मूलतः सहरसा जिले के बनगांव की रहने वाली है।इनकी प्रारंभिक शिक्षा मोजेलाल राम मध्य विद्यालय बनगांव में हुई थी और माध्यमिक शिक्षा फूल दाय कन्या उच्च विद्यालय बनगांव में ही हुई थी।और कॉलेज की शिक्षा सहरसा के रमेश झा महिला महाविद्यालय से प्राप्त की थी।लक्ष्मी झा को बचपन से ही एवरेस्ट पर चढ़ने की तमन्ना थी।ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी लक्ष्मी झा ने कभी अपने लक्ष्य को लेकर हार नहीं मानी।
लक्ष्मी झा इससे पूर्व भी 9 दिनों के अंदर नेपाल स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और नेपाल में काला पत्थर पर तिरंगा फहराकर