Bihar

तेजस्वी यादव के घेरे में बिहार सरकार, उठाया रोजगार का मामला…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को एक बार फिर घेरे में ले लिया है। इस बार उन्होंने रोज़गार का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि एक साल में 15 लाख नौकरियां चली गई। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि उस वादे का क्या हुआ जो राज्य नितीश कुमार ने 19 लाख रोजगार देने का किया था। आपको बता दें की तेजस्‍वी यादव अक्सर बिहार में भ्रष्‍टाचार, कानून व्‍यवस्‍था, रोजगार, महंगाई जैसे अहम मुद्दे को उठाते रहते हैं। इस बार उन्होंने रोजगार का मुद्दा उठाकर सरकार पर हमला बोल दिया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, बिहार के लोगों का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा की राज्य सरकार जनता को अँधेरे में रख रही है। साथ ही उन्होंने मंगलवार की सुबह ट्वीट भी की थी जिसमे उन्होंने कहा कि सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठे वादों ने बिहार के लोगों का वर्तमान और भविष्य कैसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, बेकारी और महंगाई के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। राज्य की जनता के हक के लिए वे लड़ते रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रखेंगे। इससे यह तय है कि तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार कि मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है।

टोक्यो पैरालंपिक के खिलाड़ियों को दी बधाई

विधानसभा चुनाव के दौरान भी तेजस्वी ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। अब उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठा कर राज्य सरकार को घेरे में ले लिया है। साथ ही उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में विजय प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के उर्जावान खिलाड़‍ियों ने एक दिन में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। उन्होंने कई खिलाड़ियों का नाम भी लिया है जिनमे सुमित अंतिल, अवनि लेखरा, देवेंद्र झाझड़‍िया जैसे नाम मौजूद है।

Related Articles

Back to top button