
द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: इस वक़्त की एक बड़ी खबर है कि बिहार सरकार ने पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना का शिलान्यास किया है। इस समारोह को पटना के गाँधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर आयोजित किया गया है। मौके पर नीतीश कुमार के साथ ही डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।
बिहार सरकार ने बताया कि डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 422 करोड़ की लागत से कराई जा रही है। यह फ्लाईओवर गांधी मैदान के कारगिल चौक से भाया पीएमसीएच होते साइंस कॉलेज तक बनेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से अशोक राजपत में होने वाले ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगा।

न्यूज में 2005 से पहले और वर्तमान की सड़कों की स्थिति से लोगों को रूबरू करवाइये -नितीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 के बाद से ही सड़को पर आवागमन में काफी बदलाव हुआ है।राजधानी में फ्लाईओवर के बाद डबल डेकर फ्लाई ओवर पर काम शुरू किया जा रहा है। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से सीएम ने कहा कि अपने न्यूज में 2005 से पहले और वर्तमान की सड़कों की स्थिति से लोगों को रूबरू करवाइये उसके बाद बिहार की सड़कों को लेकर सवाल करने वाले लोगों को खुद ही जवाब मिल जाएगा।
फ्लाईओवर के निर्माण से अशोक राजपत के ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी
सीएम ने यह भी कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से अशोक राजपथ की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो जायेगी। इस रास्ते में पड़ने वाले पीएमसीएच को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने पर काम हो रहा है। 5400 बेड के साथ देश के सबसे बड़ा अस्पताल पीएमसीएच बनने जा रहा है। अभी गांधी मैदान से पटना सिटी जाने मे काफी दिक्कत होती है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से काफी सुविधा होगी। गंगा किनारे से जेपी-गंगा पथ का भी निर्माण किया जा रहा है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर को जेपी गंगा सेतू से भी जोड़ा जायेगा। राजधानी को फ्लाईओवर से पाट दिया गया है।