Bihar

बिहार दिवस: बिहार का राज्यगीत जानते हैं आप?

Patna : आज बिहार अपना 111वां स्थापना दिवस मना रहा है।इस मौके पर पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।क्या आपको पता है बिहार का राज्यगीत क्या है? चलिए हम बताते हैं।

भारत के कंठहार,
तुझको शत-शत वंदन बिहार!
मेरे भारत के कंठहार,
तुझ को शत-शत वंदन बिहार!

तू वाल्मीकि की रामायण,
तू वैशाली का लोकतंत्र!
तू बोधी तत्व की करूणा है,
तू महावीर का शांतिमंत्र!

तू नालंदा का ज्ञानद्वीप,
तू ही अक्षत चंदन बिहार!
तू है अशोक की धर्म ध्वजा,
तू गुरु गोविंद की वाणी है!

यह भी पढ़े : संजय जायसवाल का पत्ता साफ, सम्राट चौधरी पर भाजपा ने जताया भरोसा…

तू आर्यभट्ट , तू शेर शाह,
तू कुंवर सिंह की बलिदानी है!
तू बापु की है कर्मभूमि,
धरती का नंदनवन बिहार!

तेरी गौरवगाथा अपूर्व,
तू विश्वशांति का अग्रदूत!
लौटेगा हमारा स्वाभिमान,
अब जाग चुके तेरे सपूत!

अब तू माथे का विजय तिलक,
तू आँखों का अंजन बिहार!
तुझको शत-शत वंदन बिहार,
मेरे भारत के कंठहार!

Related Articles

Back to top button