
DESK : बिहार बोर्ड (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किये जा चुके हैं। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। इस वर्ष बिहार इंटर की परीक्षा में कुल 13 लाख 4 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 10 लाख 18 हजार 948 परीक्षार्थी पास हुए। बिहार इंटर परीक्षा में इस साल कुल 83.7 फीसद परीक्षार्थी सफल हुए हैं। यह सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है। साइंस में 83.93 प्रतिशत, कॉमर्स में 93.95 प्रतिशत तथा आर्ट्स में कुल 82.74 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए।
विज्ञान में सुश्री आयुषी नंदन, आर्ट्स में मोहनिशां तथा कॉमर्स में सौम्या और रजनीश टॉपर बने हैं। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय 50 दिनों में पूरा किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 123 केंद्रों पर किया गया था। इस बार 12वी पास करने वाली सभी लड़कियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े : मांग: भोजपुरी को मिले संवैधानिक दर्जा, दुनियाभर में हैं भोजपुरी भाषी..
टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप
बिहार बोर्ड ने बताया कि टॉपर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र को एक-एक लाख रुपए, एक लैपटॉप ईबुक रीडर दिया जाएगा। दूसरा स्थान पाने वाले छात्र को 75 हजार रुपए, एक लैटटॉप दिया जाएगा। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों 15 हजार रुपए और ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
सभी लड़कियों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सभी सफल छात्राओं को 25-25 हजार रूपए सरकार की तरफ से सहायता राशि मिलेगी। यह राशि सरकार के तरफ से उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्शाहन राशि के रूप में दिया जाता है। इसमें सरकार की तरफ से एक शर्त है कि कन्या अविवाहित होनी चाहिए।