Bihar

हथियार बंद बदमाशों ने पति को बंदी बनाकर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: भागलपुर शहर के परबत्ती इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने देर रात थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत में उसने कहा कि कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पहले मेरे पति को बंधक बना लिया फिर मुझे घर बुलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया।

दरअसल मामला 500 रूपये के विवाद से शुरू हुआ था। पीड़ित महिला ने बताया की उसका पति ट्रैक्टर ड्राइवर है। जब पति रात को सड़क पर सैर के लिए निकला तो नशे में धूत कन्हैया और सावन वहां पहुंचा। बदमाशों ने महिला के पति से 500 रूपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर बदमाशों ने उसे बन्दूक के सहारे बंदी बना लिया।

इलाके में मचा हड़कंप

गोलीबारी शुरू होते ही पति वहां भाग निकला। मौका पाकर बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि सावन उसे अपने साथ गांधी विचार विभाग के पास झाड़ियों में ले गया। इसके बाद पति और उसकी हत्या करने की धमकी देते हुए हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह किसी तरह वहां से भागकर एक घर में छुपी। महिला को नग्न अवस्था में देख लोगों ने उसे कपड़ा दिया। जब महिला ने लोगों को आपबीती सुनाई तोह वहां हड़कंप मच गया।

आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

आक्रोशित लोगों ने इलाके में हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई। महिला को थाने लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button